ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी के बाद ज़ोमैटो ने अपना न्यूट्रीशन बिज़नेस भी किया बंद

मनीकंट्रोल ने ज़ोमैटो के हवाले से बताया है कि कंपनी ने अपनी ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस के बाद अपने हेल्थ और फिटनेस प्रोडक्ट्स वाले न्यूट्रीशन बिज़नेस को भी बंद कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले साल गौरव गुप्ता ने ज़ोमैटो के न्यूट्रीशन बिज़नेस पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ज़ोमैटो के सीओओ का पद छोड़ दिया था।